
MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया थाना इलाके में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मामला बंजरिया थाना इलाके के दरोगा टोला का है जहां सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव देखा गया. सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई. शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.

महिला के शव के पास ही एक कुदाल भी देखा गया. शुक्रवार की अहले सुबह NH 28 के किनारे लवारिस महिला की शव होने की बात गांव में धीरे-धीरे फैलने लगी. शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी लेकिन शव की पहचान नहीं की जा सकी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि शव को देखकर ये साफ लग रहा कि मामला हत्या का है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर बंजरिया पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुट गई है.