मुजफ्फरपुर : नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

मुजफ्फरपुर। नगर निगम में महापौर चुनाव की तिथि नजदीक आते ही सरगर्मी तेज हो हो गई है।

महापौर पद के लिए उम्मीदवार पार्षदों ने समर्थन के लिए प्रयास तेज कर दिए है। वहीं पर्दे के पीछे से अपने खेमे की जीत के लिए राजनीतिक आका रणनीति पर काम कर रहे है।

मतदान होने से पूर्व में पार्षद अज्ञातवास जा सकते है। विशेष बात यह है कि दोनों खेमा भितरघात की आशंका से सहमा हुआ है।

महापौर पद के दोनों उम्मीदवार वार्ड सात के पार्षद राकेश कुमार और वार्ड 46 के पार्षद नंद कुमार प्रसाद साह के बीच है। हालांकि, दो चार पार्षद के पाला बदलने से परिणाम बदल सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.