मुजफ्फरपुर : जाने कब लग रहा है खरमास?

मुजफ्फरपुर : खरमास का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्यो के मानें तो इस साल आगामी 14 दिसंबर से 14 जनवरी तक खरमास रहेगा।

इस माह कोई भी शुभ कार्य नहीं होगा। जैसे शादी, मुंडन, उपनयन संस्कार, सहित अन्य कोई भी शुभ कार्य नहीं होगा। अभी चतुर्मास की समाप्ति के बाद शुभ और मांगलिक कार्यो की शुरूआत हुई थी।

लेकिन अब विवाह के मुर्हूत खरमास के बाद ही पड़ेगें। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान सूर्य के घोड़े ब्रह्माण्ड की परिक्रमा करते हुए जब थक जाते है तो उन्हें विराम देने के लिए सूर्य देव उनके स्थान पर खर अर्थात गधा बांध लेते है इसके कारण उनकी चाल धीमी हो जाती है। इस कारण ही इस माह को खरमास कहा जाता है।

ज्योतिषाचार्यो के अनुसार सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से खरमास लग जाता है। धनु राशि के गुरु बृहस्पति की राशि है। जब सूर्य इस राशि में होता है तो खरमास लगता है।

इस बार 14 दिसंबर से 14 जनवरी तक लगने वाले खरमास के बाद ही शुभ कार्यो की शुरूआत होगी। खरमास में सूर्य देव, भगवान विष्णु और अपने इष्ट देव की उपासना करनी चाहिए। इस माह में आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.