बिहार : पराजित प्रत्याशी ने करवाया मुखिया समर्थक पर हमला ।

बिहार में आठवें चरण का चुनाव हो चुका है। खबर नवादा की है जहां नारदीगंज प्रखंड के परमा गाँव में पंचायत चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद हिंसक वारदात की खबर आई है। पंचायत चुनाव मतगणना के बाद एक उम्मीदवार के मुखिया चुनाव जीत जाने पर बवाल खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि मुखिया चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जीते हुए मुखिया के समर्थक के घर पर हमला कर दिया गया।

ऐसा करने वाले एक पराजित उम्मीदवार और उनके कुछ साथी समर्थकों ने किया है। शुक्रवार की देर रात तक दोनों गुटों में मारपीट भी हुई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग होने की भी बात सामने आई है।

बवाल इतना बड़ा था कि हमलावरों ने बगल के ही एक स्कूल में उत्पात मचाया तथा स्कूल की बस और मैजिक वैन में आग लगा दिया। बगल में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी पर हमला किया और एक सामने लगी स्कोर्पियो को डंडे लाठी मार डैमेज कर पलट दिया।

डीएसपी उपेंद्र कुमार ने बताया कि परमा गाँव मे मारपीट की सूचना पर पुलिस गाँव मे जांच करने गई थी। वहीं ग्रामीण पिंटू कुमार का कहना है कि  देर रात उनके घर पर हमला कर दिया गया , किसी भी तरह वो वहां से अपनी जान बचा कर भागे हैं। नारदीगंज थाना की पुलिस ने वहां पहुंच कर एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है।

HOME AD

इस घटना को अंजाम देने का आरोप प्रमोद यादव पर लगाया गया है। आशंका ऐसी जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव में मिले हार से बौखलाए विरोधीयों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading