मुजफ्फरपुर। रेलवे ने घोषणा करते हुए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों को कम कर दिया है। मुजफ्फरपुर सहित तमाम रेलवे स्टेशनों पर यह व्यवस्था लागू हो गई है।
अब फिर से प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपए कर दी गई है। जो बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया गया था।
इससे यात्रियों के स्वजनों को राहत मिलेगी। रेलवे की नई व्यवस्था लागू होने के बाद से राहत मिली है।
रेलवे की ओर से एक ओर जहां कोविड स्पेशल स्टेट्स को हटा लिया गया, वहीं अब प्लेटफार्म टिकट की दर को भी 80 प्रतिशत तक कम कर दिया गया। यह बहुत ही राहत की बात है।




