मुजफ्फरपुर। केंद्रीय खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी जयंतकांत के नेतृत्व में दलबल के साथ छापेमारी की गई।
सुबह छह बजे से साढ़े आठ बजे तक कार्रवाई हुई। सघन तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
डीएम ने मीडिया से बातचीत करते बताया कि आज सुबह मेरे और एसएसपी के नेतृत्व में केंद्रीय कारा में छापेमारी की गई है।
और यह निरंतर चलने वाली जांच प्रक्रिया है इसमें लगातार बिना किसी सूचना के छापेमारीकराई जाती है। और जितने खंड है उन सभी खंडों की सघन छापेमारी की गई है।
सुबह छह बजे साढ़े आठ बजे तक छापेमारी हुई लेकिन कोई कोई आपत्तिजनक सामान प्राप्त नहीं हुआ है।



