मुजफ्फपुर। नगर निगम में मेयर पद के लिए हुए चुनाव में राकेश कुमार पिंटू 24 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं इसके प्रतिद्वंद्वी नंद कुमार प्रसाद साह को 22 मत प्राप्त हुए।
नगर निगम के चुनाव सम्पन्न होने के बाद डीएम प्रणव कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कुल 47 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें विद्यमान मत 46 थे एक मत अमान्य हुआ।
इसमें दो अभ्यर्थी थे। नंद कुमार प्रसाद साह और राकेश कुमार पिंटू। जिसमें नंद कुमार प्रसाद साह को 22 मत प्राप्त हुए जबकि राकेश कुमार पिंटू को 24 मत प्राप्त हुए।
इस प्रकार से राकेश कुमार पिंटू नगर निगम मुजफ्फरपुर के मेयर के रूप में निर्वाचित घोषित किए गए। एक वोट रद्द हुआ। एक वोट से राकेश कुमार पिंटू जीत हासिल की।
जीत हासिल करने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते राकेश कुमार पिंटू ने कहा कि जो पार्षद हम पर भरोसा किए है उन सबका सम्मान और हार्दिक बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्राथमिकता शहर में जलजमाव को समाप्त करना और छह महीनों के कार्यकाल में तेजी से विकास करना है।



