100 करोड़ के घपले की आशंका , बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी जांच के घेरे में

यूजीसी की ओर से लाइब्रेरी, इंफ्रास्ट्रक्चर, खेल कूद के स्टेडियम और स्वीमिंग पुल बनाने के लिए एक कॉलेज दो करोड़ रुपये दिए थे।  लेकिन, इस राशि से न तो कॉलेजों में स्वीमिंग पुल बना और न लाइब्रेरी के लिए किताबें आयीं।

BRABU Muzaffarpur: Admission, Fees, Courses, Placements, Cutoff, Rankingबीआरए बिहार विवि के कॉलेजों को यूजीसी और दूसरी  कई सरकारी एजेंसियों से मिली अनुदान की राशि जांच के घेरे में आ गई है। निगरानी ने इसमें गड़बड़ी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट की गयी है । मुकेश कुमार नामक एक  व्यक्ति की शिकायत के बाद निगरानी ने शिक्षा विभाग से और फिर उच्च शिक्षा निदेशक ने विवि प्रशासन को पत्र भेजकर अनुदान राशि के खर्च की पूरी जानकारी मांगी थी।

BRA Bihar University, Muzaffarpur : स्नातक में नामांकन के लिए 12 अप्रैल से  आवेदन का प्रस्ताव - Muzaffarpur Newsविवि एक अधिकारी ने बताया कि निगरानी के पत्र के बाद कॉलेजों से 10 वर्षों का हिसाब मांगा गया तो कुछ कॉलेजों ने ऑडिट रिपोर्ट दे दी। इसमें यह नहीं बताया गया कि जो राशि उन्हें मिली थी वह किस मद में खर्च की गई। ऐसे कॉलेजों के भेजे जवाब को रोक कर रखा गया है। इन्हें दोबारा से नोटिस भेजने की तैयार की जा रही है।

यूजीसी की राशि की गड़बड़ी के आरोप में बिहार विवि के कुछ संबद्ध कॉलेजों की जांच भी हो चुकी है। इन कॉलेजों पर आरोप था कि उन्होंने यूजीसी से मिली राशि का गलत इस्तेमाल किया और उसकी गलत सूचना यूजीसी को दी। राशि की उपयोगिता में भी हेरफेर का आरोप इन कॉलेजों पर लग चुका है। इन कॉलेजों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading