PATNA : जहानाबाद जेल ब्रेक आरोपी नक्सली उदय यादव की हत्या

PATNA : नौबतपुर स्थित दरियापुर में जहां देर रात पीपुल्सवार के हार्डकोर सदस्य व जहानाबाद जेल ब्रेक कांड के आरोपित कुख्यात उदय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. बता दें कि इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. मिल रही जानकारी के अनुसार कुख्यात आरोपित उदय यादव की हत्या बालू के अवैध उठाव को लेकर चल रही वर्चस्व की लड़ाई में कर दी गई है.

इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस ने फ़ौरन  मौके पर पहुंचकर नक्सली उदय के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि घटना में मृतक के परिजनों ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस नामजद अपराधियों के गिरफ्तारी करने के साथ छानबीन में जुटी है.

हालांकि घटना के बात यह पूरजोर चर्चा है कि पीपुल्स वार में बालू के अवैध उठाव को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी. इसी को लेकर पीपुल्स वार दो भागों में बंट गया था और लेवी को लेकर दोनों गुटों में तनातनी चल रही है. स्थानीय लोग उदय यादव की हत्या को इसी का परिणाम मान रहे हैं.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुख्यात उदय यादव कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उदय यादव का पत्नी से भी अच्छे संबंध नहीं थे और किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. कुख्यात उदय यादव जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में भी वह आरोपित रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.