GAYA : राजगीर जा रही स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 से अधिक बच्चे घायल

GAYA : गया में रोहतास के चेनारी से राजगीर जा रही स्कूली बच्चों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. दुर्घटना आज अहले सुबह गह्लोर घाटी में हुई. दरअसल मोहड़ा प्रखंड गेहलौर भिंडस मुख्य मार्ग, गेहलौर बंसिबिगहा के बीच रोहतास जिला से बस विद्यालय के बच्चों के लेकर जा रही थी इसी बीच बस पलट गयी.

जिसमे 25 से अधिक बच्चे घायल हो गए जबकि 10 की स्थिति गंभीर है. सभी का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. कहा जा रहा है कि बस चालक नशे में था. यदि चालक नशे में था तो कई तरह के प्रश्न भी सामने आ रहे हैं. एक तो बिहार में शराबबंदी है और एक स्कूल का बस चालक नशे में बस लेकर चला तो क्या विद्यालय के लोगों को इस बात की भनक नहीं लगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.