मुजफ्फरपुर : मारवाड़ी युवा मंच की ओर से सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर। मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर शाखा की ओर से तिलक मैदान रोड स्थित फूड प्लाजा सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, नवनिर्वाचित मेयर राकेश कुमार पिंटू और सिविल सर्जन प्रवीण कुमार शर्मा शामिल रहे।

 

बता दें कि मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर शाखा द्वारा विगत 19 अप्रैल 2021 को कोविड टॉस्क फोर्स का गठन किया गया था।

 

जिसमें 25 से अधिक सामाजिक संगठनों एवं सदस्यों के द्वारा कोरोना महामारी को दूसरे काल में जनसेवा के उत्कृष्ट कार्य किए गए।

ऑक्सीजन, दवाई, प्लाज्मा, भोजन, हॉस्पिटल में बेड,डॉक्टरों द्वारा परामर्श,कोरोना गाइडलाइन पालन हेतु जागरूक करना,वैक्सीनेशन इत्यादि की सेवाओं में सभी संस्थाओ ने बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी दी है।

कुल 26 संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इसका उद्देश्य था आगे भी सभी लोग समाज कल्याण के लिए तत्पर और तैयार रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading