मुजफ्फरपुर : महापौर ने सशक्त समिति के सदस्यों का नाम किया जारी

मुजफ्फरपुर। नए महापौर राकेश कुमार पिंटू ने सशक्त समिति के सदस्यों का नाम जारी कर दिए।
इस समिति में वार्ड 23 के पार्षद राकेश कुमार सिन्हा उर्फ पप्पू, वार्ड 28 के पार्षद राजीव कुमार पंकु, वार्ड 10 के पार्षद अभिमन्य चौहान,

वार्ड दो की पार्षद गायत्री चौधरी, वार्ड 41 की पार्षद अर्चना पंडित, वार्ड 24 की पार्षद शोभा देवी, वार्ड 33 की पार्षद रेशमी आरा शामिल है।

महापौर ने सूची नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय को भेज दी है।

महापौर से समिति के सदस्यों की सूची मिलने के बाद नगर आयुक्त ने उसे नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को भेज दिया है और सदस्यों को शपथ लेकर मार्गदर्शन मांगा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading