मुजफ्फरपुर। शहर में स्मार्ट सड़क निर्माण के लिए नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम दिया है। दरअसल, नगर थाना चौक से कल्याणी चौक से होते हुए हरिसभा चौक तक स्मार्ट सड़क के निर्माण के लिए सड़क को चौड़ाई भी बढ़ानी है।
अतिक्रमित जमीन को चिन्हित कर निशान लगा दिया है। नगर आयुक्त ने चिन्हित भू-भाग से अवैध निर्माण को तीन दिनों के अंदर हटा लेने को कहा गया है।
इसके बाद अस्थायी अतिक्रमण करने वालों से पांच हजार और स्थायी निर्माण करने वालों से 20 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया जाएगा।
वहीं नगर निगम की ओर से स्टेशन रोड, कलमबाग रोड, स्पीकर चौक, एलएस कॉलेज रोड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
सिटी मैनेजर ने कहा कि सड़क किनारे दुकान का समाज सजाने एवं गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने का काम जल्द शुरू होगा।



