मुंबई एयरपोर्ट सतर्क , कोरोना के नए स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि।

कोरोना एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है, अपने नए अवतार में। इस बीच नवंबर -दिसंबर के बीच मुंबई पहुंचे 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना वायरस  से संक्रमित पाए गए हैं। खास बात है कि इनमें से एक यात्री दक्षिण अफ्रीका से भी आया था।  फिलहाल, भारत में भी ओमिक्रॉन की दस्तक हो चुकी है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक डॉक्टर में कोरोना के नए स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी नागरिक में भी ओमिक्रॉन का पता चला है। New omicron virus variant from South Africa stokes world fears, triggers travel bans | WPDE

बीएमसी की तरफ से जारी किए गए 9 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आंकड़े 10 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक के हैं। बीएमसी ने जानकारी दी है कि सभी के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी थी कि गुरुवार सुबह तक राज्य में आए 861 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की RT-PCR जांच हो चुकी है। इनमें से तीन कोरोना का शिकार हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोमवार को जानकारी दी थी कि 10 नवंबर से लेकर अब तक मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 1000 यात्री आए हैं। उन्होंने बताया था कि इन यात्रियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैकिंग की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। बीते कुछ दिनों में दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आए सभी यात्रियों की जानकारी है। बीते 10 दिनों में जो लोग यहा आए हैं उनसे अधिकारी टेस्टिंग के लिए संपर्क कर रहे हैं। और कोविड-19 जैसे लक्षणों को लेकर उनके साथ पूछताछ की जा रही है। पॉजिटिव आने पर  मरीजों के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। What we know and don't know about the omicron coronavirus variant | Science Newsमहाराष्ट्र में एक नवंबर के बाद से आए 25 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के अलावा उनके नजदीकी संपर्क में आए तीन अन्य लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।  राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 796 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,37,221 हो गई जबकि महामारी से 24 और लोगों की मौत होने से मृतकों की 1,41,049 पर पहुंच गई। 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading