मुजफ्फरपुर : बिहार में कहां मिला सोने का भंडार?

मुजफ्फरपुर। बिहार में भी सोने का भंडार मिला है। इसकी जानकारी केंद्र सरकार की ओर से दी गई है। ऐसे में बिहार भी भारत के धनी राज्यों में गिना जा सकता है।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य डॉ. संजय जायसवाल ने सदन में सरकार से जानकारी मांगी थी। उन्होंने पूछा था कि देश में सर्वाधिक स्वर्ण भंडार बिहार में कहां है।

वहीं स्वर्ण भंडार के सर्वेक्षण के बारे मे भी जानकारी मांगी थी। संजय जायसवाल ने लोकसभा से मिले उत्तर का पत्र अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।

इसमें केंद्रीय मंत्री के हवाले से बताया गया है कि देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्वर्ण अयस्क भंडार है, जिसमें 654.74 टन स्वर्ण धातु है।

इसमें 44 फीसद सोना तो केवल बिहार में ही पाया गया है। राज्य के जमुई जिले के सोनो क्षेत्र में 37.6 टन धातु अयस्क सहित 222.885 मिलियन टन स्वर्ण धातु से संपन्न भंडार मिला है।

राज्य के गया और रोहतास जिले के कुछ हिस्सों में दो महत्वपूर्ण खनिज भंडारों का पता चला है। राज्य सरकार का प्रयास है कि इन इलाकों में खनन का काम जल्द शुरू किया जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.