समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर : महाराजा रिसोर्ट रोसड़ा में भाजपा जिला समस्तीपुर कार्यसमिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने किया।

बैठक में दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और राष्ट्र नायक अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

वहीं प्रदेश मंत्री रुपनारायण मेहता, जिला प्रभारी भीम साहू, शशिकांत आनंद, राम सुमिरन सिंह, मनोज गुप्ता,पलटन राम, नीलम सहनी, विमला सिंह, के साथ जिलाअध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।

इस दौरान भाजपा जिला के प्रवक्ता कौशल पांडेय ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। इसका अशोक निषाद, मुकेश कुमार सिंह, प्रमिला सिंह, दिनेश झा सहित उपस्थित सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया।

बैठक में संगठन का नेतृत्व जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने लिया। वहीं आगामी कार्यक्रम की जानकारी जिला महामंत्री प्रभात कुमार ठाकुर ने दी। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने की।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के तरुण कुमार, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज, अनीश राज, दीपक मंडल, शिव शंकर चौधरी, अरविंद कुशवाहा, रमाकांत राय, डॉक्टर यू एस झा, प्रो.शील कुमार राय   आदित्य प्रकाश, रोमान अहमद साबरी आदि ने कार्यसमिति में अपने विचार को रखा।

वहीं इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि अमन परासर, सुनील चौधरी, कंधार आलम, रीना राय को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.