समस्तीपुर : देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की समारोह पूर्वक मनाई जयंती

समस्तीपुर । प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमारी रेनू की अध्यक्षता में देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बिमल कुमार साह ने किया। इस अवसर पर सबसे पहले डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया गया।

इसके बाद शिक्षक शिवनाथ चौधरी के द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया।

यहां आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंजना कुमारी, सिद्धार्थ कुमार, नंदनी कुमारी आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, जबकि आरुषि कुमारी ने राष्ट्रीय गीत गाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

मौके पर शिक्षक राशदा फारूख, विमला कुमारी, विभा कुमारी, रेनू कुमारी, किरण कुमारी, सपना कुमारी,इंदिरा कुमारी, संजीव कुमार झा, शिक्षा सेवक कैलाश सदा,रात्रि प्रहरी अमरजीत राम सहित विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं ने सहयोग किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.