मुजफ्फरपुर : स्काउट गाइड प्रशिक्षण समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा

मुजफ्फरपुर : खरौना स्थित राजकीयकृत शीतल उच्चतर विद्यालय में स्काउट गाइड प्रशिक्षण समापन समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरौनडीह पंचायत के मुखिया बैद्यनाथ पाठक एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा शिविर का निरीक्षण कर झंडातोलन किया गया। स्काउट/गाइड के द्वारा कमल के फूल से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

इस दौरान अलग-अलग प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विशेषकर छात्राओं ने झिझिया पर सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं छात्रों ने सात शहीद, जाट-जाटीन, भूत खेली, छठ पर्व और होली पर्व आदि पर भी प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विधायक के प्रधान उदय कुमार, सहायक शिक्षक सुदर्शन चौधरी, ललन कुमार, मो.निजामुद्दीन अहमद, अजय शंकर, अभिषेक कुमार, नंदकिशोर कुमार, संतोष कुमार, राकेश कुमार, वृजेंद्र कुमार, अहमद हुसैन, प्रभावती कुमारी, गीता कुमारी, श्वेता कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.