मुजफ्फरपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुनियाद केंद्र परिसर मुशहरी में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में उदय कुमार झा, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं संजय मिश्रा उप निर्वाचन पदाधिकारी के उपस्थिति में बाबा गरीबनाथ विकलांग सह जन सेवा संस्थान, कलमबाग,मुजफफरपुर, के 50 दिव्यांग बच्चे एवं 20 दिव्यांग प्रतिभागी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध लेखन, कविता पाठ का आयोजन कर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस दौरान 6 दिव्ययांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले में पीडब्ल्यूडी निर्वाचकों के मध्य निर्वाचक सूची में पंजीकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग के
पीडब्ल्यूडी एप का प्रशिक्षण दिया गया एवं ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण भी किया गया।



