मुजफ्फरपुर : फोरलेन के निर्माण में अतिक्रमण बाधा

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन के मार्ग में अतिक्रमण बड़ी बाधा है। एनएच-28 के मुजफ्फरपुर-बरौनी खंड को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है।

वहीं अतिक्रमण हटाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। इसमें सभी पक्का निर्माण वालों को एनएचएआई द्वारा नोटिस भी भेजा गया है।

सबसे अधिक अतिक्रमण कच्ची-पक्की इलाके में है। जबकि खबड़ा क्षेत्र का एक बड़ा होटल भी सूची में है।

एनएचएआई कार्यालय की जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ सौ फीट के लिए एनएचएआई के पास जमीन अधिग्रहित है।

एनएचएआई के पदाधिकारियों का कहना है कि फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए पहले से जमीन उपलब्ध है।

लेकिन अतिक्रमण परेशानी का कारण बना हुआ है। कच्ची-पक्की के छह दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading