घटना सीवान की है जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक घर में घुस गयी। जिसमें , गाड़ी से कु’चलकर बाप-बेटी की दर्द’नाक मौ’त हो गयी। नौतन थाना क्षेत्र के हीरा मोड़ के समीप शनिवार की सुबह धर्मेन्द्र रौनियार के घर में यह अनियंत्रित स्कॉर्पियो तेजी के साथ घुस गयी। इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घा’यल हो गए।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गोपालगंज की तरफ से तेज रफ्तार से यह स्कॉर्पियो आ रही थी। धर्मेंद्र रौनियार के घर पास गाड़ी सेड़क से उतर गयी। जबतक ड्राइव’र इस पर ब्रेक लगा पाता तबतक गाड़ी धर्मेन्द्र रौनियार के घर में जा घुसी। इस दु’र्घटना की आवाज इतनी तेज थी कि वह लोगों को दूर-दूर तक सुनाई पड़ी।
घर की दीवार से टकराने के बाद गाड़ी पलट गयी। लेकिन, इससे पहले गाड़ी ने घर में मौजूद चार लोगों को कु’चल दिया। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घर के अंदर फंसे लोगों को खून से लथपथ हालत में उन्हें बाहर निकाला। जिनमें धर्मेंद्र रौनियार, आराधना कुमारी, राधिका देवी और चुलबुली कुमारी शामिल है। ग्रामीणों ने सभी को गंभीर हालत में पीएचसी में भर्ती कराया।
पीएचसी के डॉक्टरों ने धर्मेंद्र रौनियार और उसकी बेटी आराधना कुमारी को मृ’त घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घा’यल उसकी पत्नी राधिका देवी और चुलबुली कुमारी को भर्ती किया गया। दोनो का इलाज पीएचसी में चल रहा है।