समस्तीपुर : छापामारी के दौरान पुलिस पर हमला।

बिहार के समस्तीपुर में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर  ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र में खानपुर थाना इलाके के अमसौर गांव की है। Bihar/पूर्णिया: शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार जख्मी - The News Wallमिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम जब छापेमारी करने के लिए गांव पहुंची थी, इस दौरान कुछ ग्रामीण हल्ला करते हुए पुलिस के पीछे भागने लगे।  पुलिस के द्वारा उन्हें चेतावनी दी गई, फिर भी वे पीछे नहीं हटे। बाद में  पुलिस ने फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर सहित छह पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। उधर, जख्मी युवक की पहचान कुणाल सहनी के रूप में हुई है. उसे सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।

घटना के संदर्भ में जख्मी युवक की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि उसका पति विक्षिप्त है और जब पुलिस गांव पहुंची थी तो वह लाठी लेकर पुलिस के पीछे दौड़ने लगा। इस दौरान कुछ ग्रामीण भी पुलिस का विरोध कर रहे थे।

वहीं इस मामले में खानपुर थानाप्रभारी दिल कुमार भारती ने बताया कि शराब की सूचना पर पुलिस छापा मारने पहुंची थी। पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की। इसमें एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। उसका इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading