जवाद तूफान का असर , बिहार झारखण्ड में बढ़ सकती है ठण्ड।

बिहार और झारखंड में वैसे तो जवाद तूफ़ान का बड़ा असर देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन कुछ इलाकों में आंशिक बारिश के असर जरूर नजर आ रहे हैं। आईएमडी के अनुसार जवाद तूफान अब कमजोर पड़ने लगा है, हालांकि की कुछ इलाकों में तूफान का असर देखने को मिलेगा।Jawad' - Know Who Named The Cyclone And Whyमौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटों में 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। वहीं राज्य के पूर्वी जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश के बाद राज्य में तापमान में गिरावट होने का भी पूर्वानुमान है।बताया जा रहा है कि पुरवैया हवा की चलने की वजह बंगाली खाड़ी में सक्रिय चक्रवात जवाद ही है और अब इसका असर भी दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद बिहार और झारखंड में 7 दिसंबर से ठंड  बढ़ेगी। फिलहाल राज्य में सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा लगती है और दिन में मौसम थोड़ा गर्म रह रहा है। साथ ही शाम होते ही अधिकांश इलाको में कुहासा भी छाया रहता है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार में सोमवार को जवाद तूफान की वजह से कुछ इलाकों में बारिश होगी। वहीं मंगलवार को तूफान का असर खत्म होने की बात कही जा रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल बिहार पुरवैया हवा चल रही हैं, जिसकी गति 8 से दस किलोमीटर प्रति घंटे है।  बता दें, फिलहाल में बिहार में 14 से 15 डिग्री के आसपास तापमान रह रहा है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading