बड़ा ऐलान : पटना से डायरेक्ट जुड़ेंगे 12 जिलें।

बिहार : बीते चार दिसंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बिहारवासियों को बड़ी खबर दी। उन्होंने ट्वीट किया, ”पटना (एम्स) के निकट NH-139 से प्रारंभ होकर बाकरपुर, मानिकपुर–साहेबगंज-अरेराज को जोड़ते हुए बेतिया के निकट NH-727 तक जाने वाली सड़क को भारतमाला परियोजना में सम्मिलित कर इसे नये NH-139W के रूप में घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा। Highway construction's pace bulldozes pandemic barriers! Sets new record -  The Financial Expressपटना-साहेबगंज खंड के दीघा से शीतलपुर मार्ग पर गंगा नदी पर 5 किमी लंबे पुल के निर्माण को मंत्रालय द्वारा सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी गई है। एक तो गंगा नदी पर नया पुल और दूसरा NH-139W के रूप में नए नेशनल हाइवे की सौगात। जाहिर है यह बिहार के विकास के मद्देनजर बहुत बड़ी खबर है क्योंकि इस पुल के बन जाने से बिहार के 12 जिलों का सीधा संपर्क राजधानी पटना से हो जाएगा।दरअसल, बिहार में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर कई अहम कार्य हो रहे हैं। एक ओर बिहार में जहां 4 एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है, वहीं तीन और एक्सप्रेसवे बनाने की योजना है। अब इस नये एनएच का यह नया फोरलेन बिहार की विकास को नयी रफ्तार देगा।  प्रस्ताव के अनुसार पटना-दीघा से सारण और वैशाली जिले की सीमा पर सोनपुर के बीचोबीच रेलवे द्वारा निर्मित पुल के समानांतर एक और पुल बनाया जाएगा, जो चार लेन का होगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.