सरकार की एक नई कोशिश , श’राबबंदी पर निगरानी को मध्य नजर रखते हुए सरकार ने ये कदम उठाया है , जिसमे घरों में होम डिलीवरी करने वाले धंधेबाजों की निगरानी अब ड्रोन से होगी। उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। जल्दी ही जिलों को उनकी मांग पर ड्रोन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
उत्पाद आयुक्त ने बताया कि जंगल, पहाड़ और दियारा वाले इलाकों में ड्रोन के जरिए खास निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही शहरों में कुछ खास इलाकों की पहचान कर ऑनलाइन सिस्टम के जरिए निगाह रखी जाएगी। उत्पाद आयुक्त ने बताया कि शरा’बबंदी के उ’ल्लंघन के आ’रोप में पकड़े गए लोगों को जल्द से जल्द सजा दिलाने या उनके मामले के निपटारे के लिए 31 विधि परामर्शी की नियुक्ति की गई है।
अगर पुलिस आपकी अल्कोहल की जांच ब्रेथ-एनालाइजर लगा कर करती है तो आप ब्रेथ-एनालाइजर का पाइप बदलने के लिए कह सकते हैं। यह पाइप यूज एंड थ्रो के सिद्धांत कपर काम करता है।
यह कहना है कि म’द्यनिषेद विभाग के आयुक्त का। उन्होंने कहा कि विभाग में इस पाइप की कोई कमी नहीं है। जरूरत के हिसाब से जिलों को आपूर्ति की जा रही है।