कांटी : पंचायत समिति सीट से लड़ा था चुनाव, युवक की गो’ली मा’र कर ह’त्या।

मुजफ्फरपुर में सुनसान खेत में एक युवक के श’व मिलने से सनसनी फैल गयी है। युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या की बात बताई जा रही है। घटना कांटी थाना के पानापुर करियात गांव की है। मृ’तक की पहचान मो. रफीक के 35 वर्षीय पूत्र मो. निजाम के रुप में हुई है। वह हरचंदा गांव का निवासी था और छोटी गाड़ियां चलवाने का व्यवसाय करता था। इसके साथ वह जमीन खरीद बिक्री का भी धंधा करता था।2 held for RTI activist's murder in Bihar - Hindustan Times गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर एक चवर में उसकी लाश मिली है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई है। कांटी थाना के साथ पानापुर ओपी पुलिस और डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद भी मौके पर पहुंच चुके हैं। गो’ली युवक के माथे में ठीक बीच में मा’री गयी है। मौके से एक पि’स्टल भी बरामद किया गया है। मृ’तक की पत्नी रेहाना खातुन ने बताया है कि निजाम ने हरचंदा पंचायत समिति सीट से चुनाव भी लड़ा था। चुनाव में उसकी हार हुई थी। पत्नी ने कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को उनका नाम भी बताया है। निजाम सोमवार को घर पर ही था। दोपहर में तीन लोग आए और उसे बुलाकर ले गये। रात को वह घर नही लौटा। सुबह में चंवर में उसका श’व मिलने की जानकारी मिली।मौके पर कांटी विधायक इसराइल मंसूरी भी पहुंच चुके हैं। विधायक ने कहा है कि निजाम के ह’त्यारों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बनाया जाएगा। इधर डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने कहा है कि परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading