खास बातें
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी
- भाजपा जुटी अपना किला बचाने में
- 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में 46 सीटों पर बहुमत हासिल करने वाला ही सूबे का सरदार बनेगा
लाइव अपडेट
कांग्रेस 64 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने लगातार बढ़त बनाए हुए है।
11:12 AM, 11-DEC-2018
भाजपा के भैय्या लाल रजवाड़े, धर्म लाल कौशिक और बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं।
11:06 AM, 11-DEC-2018
कांग्रेस से ताम्र राज साहू, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बेघल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री जनता कांग्रेस पार्टी प्रमुख अजित जोगी आगे चल रहे हैं
11:06 AM, 11-DEC-2018
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने कहा कि हमारी पार्टी एक संभावना के तौर पर उभरी है। बता दें कि अजित जोगी लगातार आगे चल रहे हैंकांग्रेस के सत्य नारायण शर्मा आगे चल रहे हैं
10:44 AM, 11-DEC-2018
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धर्म लाल कौशिक बिलहा से आगे चल रहे हैं।
10:32 AM, 11-DEC-2018
कांग्रेस लगातार बहुमत की ओर, 60 सीटों पर बनाई बढ़त। भाजपा को 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।चुनाव आयोग की आधिकारिक सूचना के अनुसार कांग्रेस 13 सीटों पर आगे, भाजपा चार पर, जनता कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।