समस्तीपुर : दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

समस्तीपुर : शहर के पुरानी दुर्गा स्थान, बहादुरपुर में दिव्य काशी भव्य काशी, श्री बाबा काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का लाइव प्रसारण में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा व संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाजवंती झा उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में इस ऐतिहासिक पल का समस्तीपुर नगर के विभिन्न कोने से आए हुए लोगों ने पीएम मोदी उद्बोधन सुनकर कार्यक्रम के प्रत्यक्ष भागी बने।

इस अवसर पर पीएम ने देशवासियों से तीन संकल्प लेने का आह्वान किया। जिसमें स्वच्छता, सृजन व आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने-अपने स्तर से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्री बाबा विश्वनाथ की जय, हर-हर महादेव का नारा लगा रहे थे। आज के साधु संतों के सम्मान के तहत पंडित मिथिलेश झा, पंडित विजय झा, पंडित प्रभाकर झा को अंग वस्त्र व माला पहना कर सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य शशिकांत आनंद, विमला सिंह, डॉ तरुण कुमार, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार ठाकुर, राजीव कुमार चौधरी, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, जिला मंत्री शिव शंकर चौधरी,

जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार मंडल, महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि, मंडल अध्यक्ष संजय कुमार लालू, अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप साह शिवे,

वीणा साह, नीरज सोनी, मनोज जयसवाल,श्याम पासवान, शत्रुघ्न पासवान, सुजय पासवान, पंकज कुमार, सुशील पासवान, निधि सिंह राजपूत, वीरेंद्र यादव,

सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। नगर अध्यक्ष राहुल कुमार ने सभी का सम्मान किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading