निर्वाचित मुखिया की दिनदहाड़े ह’त्या

पंचायत चुनाव के इस अंतिम चरण में भी हत्या या झड़प की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा। वोटों की गिनती के बीच एक नव निर्वाचित मुखिया की दिनदहाड़े ह’त्या कर दी गई।

ये घटना राजधानी पटना की है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक नवनिर्वाचित मुखिया को निशाना बनाते हुए गो’ली मार दी। घटना पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के इलाके की है जहां रामपुर फरीदपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया नीरज कुमार पर बाइक सवार अ’पराधियों ने ह’मला करते हुए ता’बड़तोड़ फा’यरिंग की।

इस घ’टना में मुख्य नीरज कुमार गंभीर रूप से ज’ख्मी हो गए हैं जिनको इलाज के लिए समर्थक अस्पताल ले गए लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। जानकारी के मुताबिक नीरज कुमार लगातार दूसरी बार रामपुर फरीदपुर पंचायत से मुख्य निर्वाचित हुए हैं ऐसे में चुनावी रंजिश को लेकर ही उनको गो’ली मा’रे जाने की चर्चा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक एक बाइक पर सवार दो अ’पराधियों ने इस घ’टना को अंजाम दिया और पांच गो’लियां मा’रने के बाद आराम से चलते बने।  मुखिया को अपराधियों ने इतनी गो’लियां मा’रीं कि वो वहीं बेसुध होकर गिर पड़े, जिसके बाद उनको नाजुक हालत में अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृ’त घोषित कर दिया।

ह’त्या की घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस  ह’त्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading