सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ चीन में होगी रिलीज़

खबर है कि सुशांत की ‘छिछोरे’ 7 जनवरी 2022 को पूरे चीन में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह कॉमिडी ड्रामा फिल्म चीन के 100 से ज्यादा शहरों में 11 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी।Woh Din Film Version | Chhichhore | Sushant,Shraddha | Pritam | Amitabh |  Tushar Joshi - YouTube

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘छिछोरे’ को नैशनल अवॉर्ड भी मिल चूका है। इससे पहले नितेश तिवारी की ही फिल्म ‘दंगल’ भी चीन में रिलीज हुई थी। चीन में 2017 में रिलीज हुई आमिर खान की इस फिल्म ने जबरदस्त बिजनस किया था।

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल से ज्यादा समय हो गया है। सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज हुई थी जिसे काफी पसंद किया गया था।

इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’  रिलीज हुई थी जो उनके करियर की सबसे सफल और सबसे ज्यादा बिजनस करने वाली फिल्म बनी थी। अब यह फिल्म चीन में रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.