मुजफ्फरपुर। सर्दी में सुस्ती और थकान को दूर करने के लिए 4 ड्राईफ्रूट्स खाने से तुरंत इसका असर दिखेगा। इसमें नियमित रूप से अखरोट, अंजीर, बादाम और खजूर का सेवन करने से सर्दी के मौसम में चुस्त-दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी।
बात दें कि सर्दी के मौसम में थकावट आलस महसूस होता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के अनुसार दिमाग में सेरोटोनिन लेवल में बदलाव होने से सुस्ती और आलस्य आता है।
आप भी सर्दी में सुस्ती और आलस को दूर करना चाहते हैं तो कुछ ड्राईफ्रूट्स का सेवन करें। ड्राईफ्रूट आपकी बॉडी को सर्दी में गर्म रखते हैं, साथ ही सुस्ती भी दूर करेंगे।
ड्राई फ्रूट्स में मौजूद वसा, ओमेगा 3, विटामिन ई, सेलेनियम और प्रोटीन जैसे तत्व बॉडी को एनर्जी देते हैं। ये सूखे मेवे डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारी और कब्ज जैसी परेशानियों से भी बचाव करते हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है
जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसी प्रकार अंजीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन जैसे ढेरों पोषक तत्व होते हैं जो बॉडी को एनर्जी देते हैं।
जबकि एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर बादाम मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। यह खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल से लड़ने और खराब लिपिड में कटौती करने का काम करता है।
वहीं खजूर शरीर को ताकत और भरपूर एनर्जी देती हैं। इसमें हाई फाइबर कंटेंट होते हैं, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं। खजूर बॉडी में विटामिन बी 5 की कमी को दूर करती है।

