मुजफ्फरपुर : आय दिन सूबे में लू’टपाट व रं’गदारी के मामले आते रहतें हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की विशेष टीम ने रं’गदारी लूट व अन्य मामलों में विभिन्न जगहों से चार सं’दिग्धों को हि’रासत में लिया है। इन सभी से विशेष टीम के पदाधिकारी पूछताछ कर सत्यापन की कार्रवाई में जुटे हैं।
नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि हाल के दिनों में अहियापुर में दवा कारोबारी व कपड़ा का’रोबारी से रंगदारी मांगे जाने की घ’टनाएं हुई है। इसके अलावा बाइकर्स ब’दमाशों द्वारा कैश झपटने व लूट की वा’रदात को भी अंजाम दिया गया है।
इन सभी घटनाओं को लेकर एसएसपी के आदेश पर आ’रोपितों की गि’रफ्तारी को लेकर विशेष टीम को निर्देश दिया गया था। इसके मद्देनजर सूचना संग्रह कर विशेष टीम कार्रवाई कर रही है। बताया गया कि इसी मामले में पारू व शहरी क्षेत्र से सभी सं’दिग्धों को उठाया गया है।
बता दें कि अहियापुर थाना क्षेत्र में रेडीमेड कपड़ा के कारोबारी गजेंद्र कुमार से 20 लाख रुपये की रं’गदारी मांगी गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में काल डिटेल्स के आधार पर विशेष टीम द्वारा दो सं’दिग्धों को उठाया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि 19 नवंबर को कारोबारी के मोबाइल पर बदमाशों द्वारा काल कर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। काल करने वाले ब’दमाश द्वारा अवतार सिंह का नाम बोलते हुए ध’मकी दिया गया था।
कहा गया कि जल्द से पूरी राशि की व्यवस्था कर लीजिए। नहीं तो समय पर राशि नहीं मिलने पर ह’त्या कर दी जायगी। घटना के बाद कारोबारी सहमे है। इसके पूर्व भी हाल ही में बाजार समिति व इलाके के दो कारोबारियों से रं’गदारी मांगी गई थी। मगर मामला दर्ज करने के अलावा पुलिस की तरफ से कोई का’र्रवाई नहीं की जा सकी। इसके कारण लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी है।