मुजफ्फरपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर गाइडलाइन जारी किया गया है। इसके तहत क्रिसमस पर इस बार भी चर्च जाने पर प्रवेश वर्जित रहेगा।
लेनिन चौक स्थित फ्रांसिस असीसी चर्च, कन्हौली स्थित संत जोसेफ चर्च चर्च और चक्कर मैदान रोड स्थित चर्च आफ नार्थ इंडिया में इस बार भी सिर्फ समुदाय के लोगों का ही प्रवेश होगा।
इसके अलावा गोशाला रोड स्थित जैक्शन मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च में अभी सरकार के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। कोरोना को लेकर मास्क और शारीरिक दूरी को अनिवार्य किया गया है।
संत फ्रांसिस असीसी चर्च के प्रभारी फादर विंसेंट के अनुसार कोरोना से बचाव को लेकर यह निर्णय लिया गया है।
चर्च से जुड़े लोग ही शारीरिक दूरी का पालन कर पूजा करेंगे। चर्च आफ नार्थ इंडिया के फादर आचार्य वीरेंद्र कुमार ने कहा कि चर्च से जुड़े लोगों का ही प्रवेश होगा।
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर यह निर्णय लिया गया है। संत जोसेफ चर्च के फादर रंजीत जोसेफ ने कहा कि कोरोना से बचाव जरूरी है। इसलिए भीड़ से परहेज आवश्यक है।


