सभी नेता राजनेता लड़ते ही रहते है, वहीं पशुपति कुमार पारस जो की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के मंत्री है। आज पशुपति कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन किया। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार ने कहा कि वह नीतीश कुमार की मांग के साथ हैं, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज मिलना चाहिए।
पारस ने कहा कि वे इसके समर्थन में खड़े हैं। यदि जरूरत हुई तो मुख्यमंत्री के साथ मिलकर वह अपनी मांग को प्रधानमंत्री से भी कहेंगे। नीति आयोग ने बिहार को पिछड़ा राज्य घोषित किया है इसलिए वह बिहार सरकार की मांग के साथ खड़े हैं। 
बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर पशुपति पारस ने कहा कि हम एनडीए गठबंधन के पार्ट है। हम चाहेंगे कि एनडीए मैं सामंजस्य स्थापित रहे और बिहार का विकास हो। नीतीश कुमार आज कोई नई मांग नहीं कर रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य दर्जा देने की मांग पुरानी है। हमलोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से यह आग्रह करेंगे कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए क्योंकि बिहार एक पिछड़ा राज्य है। 
बिहार को विशेष दर्जा मिले इस मामले पर जदयू और नीतीश कुमार का समर्थन राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भले ही कर दिया हो, लेकिन बीजेपी अभी भी इस मामले पर कुछ भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है। 
बीजेपी नेता मिथिलेश तिवारी ने बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग पर कहा कि बिहार के लिए जो भी आवश्यक है वह पीएम मोदी के द्वारा दिया जा रहा है। नीति और नियम के अनुसार जो भी होगा वह जरूर मिलेगा। जो हो ही नहीं सकता वह कैसे मिलेगा?