पटना : गुरुवार को दिल को द’हला देने वाली एक घटना सामने आई है। नौबतपुर के कनपुरा गांव में एक महिला ने दूसरी महिला और 11 वर्ष के एक बच्चे को उसके ही घर में ह’त्या करने के बाद जला दिया। घटना को अंजाम देने का आरोप मृ’त महिला की भतीजी पर लगा है। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पकड़कर आरोपी महिला की पि’टाई भी की। घटना का कारण जमीनी वि’वाद बताया जाता है। 
घटना की जानकारी मिलने के बाद नौबतपुर पुलिस और फुलवारी शरीफ एएसपी मनीष कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और आरोपी भतीजी को लोगों के चंगुल से निकाल ले गए। बताया जाता है कि मृ’तक महिला शांति देवी जिसकी उम्र 70 वर्ष है उनको कोई भी संतान नहीं था। इसकी वजह से एक बच्चे को उन्होंने संतान के रूप में गोद लिया था और अपने हिस्से का जायदाद भी उसके नाम कर रही थी। 11 वर्षीय बच्चे का उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही सगाई भी करवा दिया था लेकिन यह सब उनके गोतिया यानी पट्टीदारों को रास नहीं आ रहा था। 
संपत्ति के विवाद को लेकर ही महिला और उसके 11 वर्षीय बच्चे की ह’त्या करने के बाद उसके ही घर में उसे जला दिया गया। सुबह धुआं देखकर लोग जब महिला के घर पहुंचे तो देखा कि महिला और उसके बच्चे को जलाया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण आ’क्रोशित हो गए और आरोपी भतीजी को पकड़कर पिटाई करने लगे। फुलवारीशरीफ एएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला और उसके बच्चे की ह’त्या कर दी गई है और जलाया भी गया है।
कुछ दिन पूर्व ही एक 11 वर्षीय गोद लिए हुए बेटे को महिला ने छेंका (सगाई) किया था जिसकी वजह से गोतिया के रिश्तेदार आक्रोशित थे। महिलाएं बच्चे को पूरी जायदाद भी देने जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार मृ’तक की भतीजियां इसे बर्दाश्त नहीं कर सकीं और महिला समेत बच्चे की भी ह’त्या कर दी साथ ही घर में रखा सारा पैसा और जेवर भी लू’ट लिए।
माधुरी देवी ने मां बेटे को घर में बंद कर किरासन तेल छिड़ककर आग लगा दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि शांति देवी के पति लाल दास की मौत 1 वर्ष पूर्व हो गई थी। लाल दास की संपत्ति को उनकी पत्नी शांति देवी ने बेचा था और पैसा इकट्ठा किया था। उसी पैसे पर आरोपी भतीजी माधुरी देवी की नजर लगी हुई थी।