मुजफ्फरपुर: लोक जनशक्ति पार्टी ने प्रदेश कमिटी का विस्तार कर प्रदेश पदाधिकारी की जारी की सूची

मुजफ्फरपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।

इसी कड़ी में पार्टी के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता व सकरा प्रखंड के बसंतपुर, झिटकाही निवासी रोहित सिंह रैकवार को अनुभव के आधार पर पार्टी के प्रदेश कमिटी में स्थान दिया गया है।

रोहित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश युवाध्यक्ष पद पर भी आसीन है। पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी दोनमा पंचायत से सरपंच पद पर काबिज हुई है।

प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किये जाने पर रोहित ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खड़ा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

मेरी हर कोशिश पार्टी की मजबूती और संगठन के उत्थान के लिए होगी। वही रोहित सिंह रैकवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर राजीव कुमार सिंह,

दीपक, अमित राठौर, अजय सिंह, पिंटू पासवान, मंतोष पासवान, अशोक कुमार, असगर अंसारी, भारती, सत्यम कुमार आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading