होने वाले दसवीं की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की सूची तैयार

राज्य में मैट्रिक की परीक्षा जल्द ही होने वाली है। परीक्षा 2022 की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अंतिम रूप से सभी डीईओ कार्यालय को परीक्षार्थियों की सूची भी भेज दी है। परीक्षार्थियों की बात करें तो इस बार कुल 16,48 हजार 894 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे जिसमें सबसे ज्यादा गया जिले से 73,852 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा है जबकि पटना जिला परीक्षार्थियों की संख्या में पांचवें स्थान पर है और पटना से इस बार 66,539 परीक्षार्थी शामिल होंगे। CBSE Board Exams: क्या प्री-बोर्ड में पास होने वाले ही दे पाएंगे 10वीं,  12वीं के एग्जाम, जानें... - Cbse th th board exams fact check only those  students are eligible for board

बोर्ड ने पहले ही परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है जिसमें 1 फरवरी से इंटर की परीक्षा का आयोजन होना है। 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा शुरू होगी जो कि 24 फरवरी तक चलेगी।  हालाकि वर्ष 2021 की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है क्योंकि 2021 में सूबे से कुल 16,84,466 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था इस बार 16,48,894 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बिहार बोर्ड पिछले 4 साल से लगातार बेहतर माहौल में जहां परीक्षा का आयोजन करता आया है वहीं सबसे पहले परीक्षा से लेकर रिजल्ट जारी करने का भी रिकॉर्ड बनाता रहा है।

परीक्षा में पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंट और प्राइवेट छात्र भी शामिल होंगे जिनकी संख्या एक लाख 293 है। हालाकि पिछले 2 साल से बोर्ड के सामने लगातार परीक्षा आयोजित करने की बड़ी चुनौतियां भी सामने आ रही है क्योंकि कोरोना की वजह से समय पर परीक्षा से लेकर रिजल्ट जारी करना पड़ रहा है वहीं सिटिंग अरेंजमेंट की भी विशेष रणनीति बनानी पड़ रही है।

कोरोना के कारण परीक्षार्थियों को अलग से लाभ दिया गया था और वर्ष 2021 के कंपार्टमेंट वाले परीक्षार्थियों को ग्रेस अंक देकर पास किया गया था और इसका लाभ पूरे दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों को मिला था जो कि ग्रेस अंक के दम पर उतीर्ण हुए थे। परीक्षा को लेकर राज्यभर में 1500 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.