घा’त लगाए ब’दमाशों ने मुर्गा व्यवसायी को गो’लियों से भू’ना

नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी निवासी और मुर्गा व्यवसायी मो. अहसान की बदमाशों ने शुक्रवार देर रात गो’ली मारकर ह’त्या कर दी। घटना के समय अ’हसान अपने भाई के साथ बाइक से उजानी जा रहे थे। राजेन्द्र कॉलोनी जाने वाले मोड़ के पास पहुंचते ही घा’त लगाए बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। ब’दमाशों ने उनके सिर, सीना व श’रीर के कई  हिस्सों में गो’ली मा’री है। अहसान की मौके पर ही मौत हो गई। एक हजार रुपये के ल‍िए युवक की गोली मारकर हत्या

घटना के बाद लोगों ने अहसान को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृ’त घो’षित कर दिया। अहसान का बाजार के थाना रोड में मुर्गा की दुकान है।  पुलिस पदाधिकारियों ने घ’टनास्थल व अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। अहसान पर साल भर पहले भी जा’नलेवा ह’मला हुआ था। वह 2015 में विधानसभा का चुनाव लड़े थे।

एक साल पूर्व भी बदमाशों ने  उन्हें रंगरा ओपी के भवनीपुर टावर चौक के पास पांच गो’ली मा’री थी। गो’ली लगने के बाद काफी दिनों तक वह  पटना में भर्ती रहे। बाद में वह स्वस्थ होकर घर लौट आये थे। रंगरा पुलिस ने पटना जाकर अहसान का बयान दर्ज किया था।

आहसन का अपने चचेरे भाई संजार  से पुराना विवाद चल रहा था। बताया जाता है अहसान के एक दोस्त की पूर्णिया में ह’त्या हुई थी। इसमें अहसान और उसका चचेरा भाई संजर दोनों मिट्टी देने गया था। घटना के बा’द ह’त्या के केस में संजार को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

 

संजार  को शक था कि अहसान ने ही उसे इस ह’त्याकांड में फं’साया है। इसी आक्रोश से में कुर्सेला से नवगछिया आने के क्रम में रंगरा चौक के भवानीपुर टावर चौक के पास उनपर पर ताबड़तोड़ गो’लियां चलाई गई थी। जिसमें वे गंभीर रूप से घा’यल हुए थे।

घ’टना के बाद रंगरा थानाध्यक्ष महताब खान  ने पूर्णिया जाकर परिवार वालों  पर  संजार को आत्मसमर्पण करने का दबाव बनाया था। जिसके बाद वह जे’ल गया था। काफी दिनों तक जेल में रहने के बाद वह छूट जे’ल से बाहर निकला। पूरे घ’टना में शक की सूई संजार के आसपास घूम रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.