आईएमए की पहल, बिहार में इलाज़ होगा सस्ता

आम ज़िंदगी में सबसे ज्यादा अगर कुछ महंगा है तो वो है शिक्षा व इलाज़। जल्द ही  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मानक तय कर सस्ते इलाज के लिए  जिलों में अस्पताल खोलेगा। इसके लिए सभी सदस्यचिकित्सकों को प्रेरित करेगा और उन अस्पतालों की ब्रांडिंग भी करेगा।Union Budget 2014-15: What the Indian Medical Association wants |  TheHealthSite.com

कोई चिकित्सक अपने अस्पताल में आईएमए के निर्धारित मानक के अनुसार साफ-सफाई, चिकित्सकों व कर्मियों की तैनाती करेगा या अपने अस्पताल के कुछ बेड को गरीब मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित करेगा तो उसकी भी ब्रांडिंग करेगा। आईएमए के राष्ट्रीय निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईएमए के राष्ट्रीय अधिवेशन में इसपर विमर्श किया जाएगा। श्री सिंह ने रविवार को आईएमए भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

राष्ट्रीय कांफ्रेंस को लेकर गठित स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. कैप्टन विजय शंकर सिंह ने कहा कि बिहार में तीसरी बार आईएमए का राष्ट्रीय कांफ्रेंस होने जा रहा है। इसके पूर्व 1988 व 2006 में पटना में राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम में कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में आईएमए, बिहार के सचिव डॉ. सुनील कुमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ. बसंत सिंह, डॉ. ब्रजनंदन कुमार व अन्य प्रमुख चिकित्सक मौजूद थे।

बिहार में बीमार हो जाने पर इलाज महंगा मुद्दा है। अस्पताल और डॉक्टर की फीस, जांच की दर और दवाओं की कीमत आम आदमी की कमर तोड़ रहा है। गरीब के लिए इलाज कराने के लिए घर बार भी बेचना पड़ता है। ऐसे में आईएमए की ये पहल राहत का कार्य करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading