बुलेट मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने “एहतियाती उपाय” के तौर पर ब्रेक समस्या के कारण अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल क्लासिक 350 (Classic 350) की 26,300 यूनिट्स को रिकॉल किया है। यह समस्या 1 सितंबर, 2021 और 5 दिसंबर, 2021 के बीच बनी J1A मोटरसाइकिल में आई है।
कंपनी ने सोमवार को इंडस्ट्री बॉडी सोसाइटी ऑफ इंडियन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन या सियाम और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को अधिकारियों द्वारा सूचीबद्ध प्रोटोकॉल के तहत यह किया है। रॉयल एनफील्ड ने इस समस्या के बारे में कहा कि उसकी टेक्निकल टीम ने बाइक के एक हिस्से में एक समस्या पाई है। यह मोटरसाइकिल के स्विंग आर्म से जुड़े ब्रेक रिएक्शन ब्रैकेट है जो 2021 सिंगल-चैनल एबीएस और रियर ड्रम ब्रेक क्लासिक 350 मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल किया जाता है।

कंपनी ने स्पेसिफिक राइडिंग कंडीशन में पाया कि रियर ब्रेक पेडल पर लगाए गए ज्यादा ब्रेकिंग लोड से रिएक्शन ब्रैकेट को नुकसान हो सकता है, जो आगे चलकर ब्रेक लगाने पर तेज आवाज और बाद में ब्रेक लगाने के कठिनाई में बदल सकता है। कंपनी ने कहा कि 1 सितंबर, 2021 और 5 दिसंबर, 2021 के बीच बनी सिंगल-चैनल ABS, रियर ड्रम ब्रेक क्लासिक 350 मॉडल के मुद्दे को हल किया जा रहा है।
रॉयल एनफील्ड सर्विस टीम या लोकल डीलरशिप उन ग्राहकों से बात करेंगे जिनका मोटरसाइकिल वाहन पहचान संख्या (वीआईएन) नंबर इस प्रोडेक्शन डेट के बीच का है। रॉयल एनफील्ड के कस्टमर्स कंपनी की वेबसाइट पर जाकर लोकल आरई वर्कशॉप का पता लगा सकते है या 1800210007 पर कॉल कर सकते हैं।

रॉयल एनफील्ड ने कहा कि हम प्रोटोकॉल, क्वालिटी और ग्लोबल वेलिडेशन स्टैंडर्ड का पालन करते हैं। हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमरे ग्राहकों कम से कम असुविधा हो इसकी कोशिश करेंगे।