पटना एयरपोर्ट : फ्लाइट्स के जारी हुए विंटर शेड्यूल

ठंड का असर पूरी तरह से देखने को मिल रहा है, जहां कुहासे ने रफ्तार के साथ-साथ अब उड़ान को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। कोहरे को देखते हुए पटना एयरपोर्ट ने फ्लाइट्स की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। विमानों के परिचालन में ये बदलाव फिहलाल 15 जनवरी तक किया गया है।

Flight Schedule From Raipur For Summer Season Released In March - रायपुर से  जयपुर-पुणे-गोवा के लिए फ्लाइट एक साल से बंद, समर सीजन से उम्मीदें बढ़ी |  Patrika News

पटना एयरपोर्ट पर देर रात आने वाले विमान लगातार लेट चल रहे थे। लम्बी दूरी के विमान 2 से 3 घन्टे रोजाना लेट हो रहे थी जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। विमानों का नया विंटर शेड्यूल जारी होने से देर रात आने वाले विमानों को हटाया गया है।

15 जनवरी तक सिर्फ 45 जोड़ी यानी 90 फ्लाइटें संचालित होंगी। इनमें से भी हर दिन चलने वाली फ्लाइटें 43 जोड़ी होंगी और दो जोड़ी फ्लाइटें सप्ताह में कुछ दिन ही चलने वाली होंगी। नये शेड्यूल में सर्वाधिक 19 जोड़ी फ्लाइटें इंडिगो एयरलाइंस की रहेंगी। गो एयर की 9, स्पाइसजेट की 10, एयर इंडिया की चार और विस्तारा की एक जोड़ी फ्लाइटों को रखा गया है। नये शेडयूल के अनुसार सुबह नौ बजे से रात 9 बजकर 5 मिनट तक ही विमानों का परिचालन होगा।

पहले एक नवम्बर से 16 नवंबर के बीच 65 जोड़ी विमानों के परिचालन की घोषणा की गयी जबकि पहली दिसंबर को जारी सूची के मुताबिक 48 जोड़ी विमानों का परिचालन हो रहा था जो नए शेड्यूल में घटकर केवल 45 जोड़ी रह गये हैं।

इससे पहले कुहासा और खराब मौसम के कारण बुधवार को भी पटना एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन प्रभावित रहा। इंडिगो की बेंगलुरू वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से दो घंटे 26 मिनट की देरी से पटना एयरपोर्ट पर पहुंची वहीं उसे फिर रिशिड्यूल करके उड़ाया गया।  कई और विमान भी देर से आये गये हालांकि उनकी देरी एक घंटा से कम ही रही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading