मुजफ्फरपुर। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने टाटा टेक्नलॉजी के साथ करार किया है।
जिससे आईटीआई में टाटा टेक्नलॉजी ट्रेनर के साथ मदद करेगी और नए अपग्रेड टूल्स मशीनरी एवं सिलेबस बनाने में सहयोग करेगी।
साथ ही आईटीआई को सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। साथ ही अगले साल से छह नए कोर्स शुरू करने जा रहे है। जो नई एडवांस टेक्नलॉजी पर आधारित होगी।
वहीं यह कोर्स जॉब ओरिएंटेड होगा। जिससे युवाओं को रोजगार मिलने में मदद मिलेगी।
श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा के अनुसार राज्य के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए आईटीआई अपग्रेडेशन के कार्य पर तेजी से काम हो रहा है।
जिसमें छात्रों को एडवांस टेक्नलॉजी की ट्रेनिंग मिलेगी। जिसकी मदद से उन्हें मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ग्राफिक डिजाइन, रोबॉटिक्स मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल जैसी तकनीक की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं यह ट्रेनिंग ऑनलाइन के साथ ही फिजिकल भी देने का प्रबंध होगा।


