मुजफ्फरपुर : बिहार के किन शहरों से चलेगी दूसरे राज्यों के लिए बसें, जानें?

मुजफ्फरपुर। बिहार के अलग-अलग शहरों से दूसरे राज्यों के लिए बस चलाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रस्ताव के मुताबिक राज्य के पटना, दरभंगा, राजगीर, गया और सहरसा सहित कई शहरों से यूपी, एमपी, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के लिए बस चलेगी।

इसके अलावा जिन शहरों में पहले से ही बस चलाए जा रहे थे, वहां बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

बताया जा रहा है कि इसी वित्तीय वर्ष में बसों के रूट, बसों की संख्या विभाग निर्धारित कर लेगा।

बताया जाता है कि दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश इन राज्यों में जाने व सफर करने वाले लोगों की संख्या अधिक है। इसलिए विभाग ने नई बसों के परिचालन का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.