मुजफ्फरपुर : बेला औद्योगिक इलाके में एक फैक्ट्री में जोरदार ध’माके में दर्जन भर से अधिक की मौ’त

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक नमकीन और नूडल्स फैक्ट्री में जोरदार ध’माका हो गया।

 

बताया जा रहा है कि इस ध’माके में 10 से अधिक लोगों की मौ’त हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

आसपास की फैक्ट्रियों के लोगों के भी घायल होने की सूचना है। मौके पर एसपी-डीएम सहित कई आला अधिकारी मौजूद हैं। म’रने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि बॉयफर फटने के कारण जोरदार ध’माका हुआ। ध’माका इतना तेज था कि 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई।

ध’माके के कारण नजदीक की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची हैं। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। राहत और बचाव का कार्य जारी है। इसी बीच ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया गया है।

आसपास के लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने से जोरदार आवाज हुई। इससे खिड़की और दरवाजे तक हिल गए।

यहां काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं। वहीं प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.