मुजफ्फरपुर : बाबा गरीबनाथ मंदिर सभागार में चाणक्य विद्यापति सोसाइटी का आठवां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महामना मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित कर सभी ने श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान सनातन समाज के विभूतियों के परिधान में बच्चों ने सजधज कर हिस्सा लिया। चाणक्य की भूमिका में आयुष झा ने पहला स्थान, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के परिधान में अंशिका ने द्वितीय और चंद्रशेखर आजाद के परिधान में सजल कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने की। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों से शिक्षा लेने की जरूरत है। हमारे बच्चों ने उनके परिधान में अपने को सुसज्जित कर सनातन समाज को एक नया संदेश दिया है।
समाज में उनके योगदान को बच्चों ने याद किया है। पिछले 8 वर्षो से चाणक्य विद्यापति सोसाइटी अलग-अलग आयोजनों के माध्यम से सनातन समाज में शिक्षा, एकजुटता एवं संस्कार को बढ़ावा देने का काम कर रही है।
इसी कड़ी में सोसाइटी द्वारा किए गए पेंटिंग, गायन, वादन, मेहंदी प्रतियोगिता के 14 विजेता बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक शंभू नाथ चौबे, मनमन त्रिवेदी, भुवनेश्वर झा, शम्भू नाथ मिश्र, अभय चौधरी, मुन्ना तिवारी, पिंकू झा, प्रवीण कुमार झा, पप्पू झा, शंभू झा, नवल किशोर मिश्र, इंद्रकांत झा, नवीन कुमार झा, अशोक झा, हरिशंकर पाठक, वीणा मिश्रा, रंजना झा, मनोज कुमार झा, सुनील पांडेय, सनी पाठक, डॉ शशिकांत पाठक, सुबोध झा, हिमांशु पाठक, सुशील झा, मनोज ठाकुर, आचार्य गौतम, मुन्ना रफी, कुंदन शांडिल्य, सतेंद्र ठाकुर आदि शामिल रहे।
सृष्टि भारद्वाज, अभिजीता त्रिवेदी, वेदांग, मोक्ष मनीषा, सुहाना मिश्रा, वैभवी, तनय पांडेय, अनन्या, दिव्यांशा, उत्सव मिश्रा, रिद्धि शिखा, उद्भव मिश्रा, सजल कश्यप, आरसी दीक्षित, आयुष झा, प्राची झा, आदित्य नवीन, अंशिका, अनुष्का, राज नंदिनी, अनन्या, अमीषा कुमारी आदि बच्चों ने फैंसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।





