मुजफ्फरपुर : नई विधि से कोरोना की दी जाएगी वैक्सीन

मुजफ्फरपुर। अब नई विधि से कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। राज्य मुख्यालय की ओर से जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जायकोव डी देने वाले एप्लीकेटरइस इंजेक्टर उपलब्ध कराया गया है।

सीएस डॉ. विनय कुमार शर्मा के अनुसार नई विधि पूरी तरह से पेनलेस होगा। इसे लगाते हुए समय जरा भी दर्द महसूस नहीं होगा। इसके लिए जेट एप्लीकेटरइस एक इंजेक्टर को अभी भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार एक जेट एप्लीकेटरइस इंजेक्टर की कीमत 70 हजार बताई गई है। एएनएम की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. आनंद गौतम ने बताया कि वाल पर जेट एप्लीकेटरइस इंजेक्टर से वैक्सीन दी जाएगी।

 

एएनएम के बाद चिकित्सक, कोल्डचेन कर्मी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए हर प्रखंड से छह एएनएम,एक कोल्डचेन कर्मी, एक चिकित्सा पदाधिकारी का चयन किया गया है।

एसकेएमसीएच व सदर अस्पताल से दो एएनएम और एक चिकित्सक को प्रशिक्षण मिलेगा।

डा. गौतम ने कहा कि इससे पहले जो प्रशिक्षण दिया गया था, उसमें वीडियो दिखाकर बताया गया था कि कैसे जेट एप्लीकेटरइस एक इंजेक्टर से वैक्सीन दी जानी हैं।

लेकिन अभी जेट एप्लीकेटरइस एक इंजेक्टर से वाल में देकर प्रशिक्षण दिया जाएगा कि वैक्सीन कैसे दी जानी है।

बताया कि राज्य में इससे पहले 18 साल के ऊपर के लोगों को लगाने की तैयारी है। वैक्सीन सीरिंज से नहीं बल्कि एप्लिकेटर के जरिए लगाई जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.