मुजफ्फरपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के एमआईटी कैंपस में राज्य में पूर्ण नशामुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन और बाल विवाह मुक्ति के लिए चलाए जा रहे समाज सुधार अभियान में शामिल हुए।
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा 5 जीविका दीदीयां ने अपने अनुभव को साझा किया उनको बधाई देता हूं। समाज सुधार अभियान का जो मकसद है आप सभी को पता है।
सिर्फ विकास का काम करेंगे तो उससे काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर से विशेष लगाव है। सरकार बनने के बाद जो हमलोगों ने अभियान चलाया और हमेंशा हम यहां आते रहे है।
उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागू करके अभियान चलाया। उसके बाद बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ भी अभियान चलाया। इस सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निरंतर लोगों को जागरूक करने के साथ ही प्रचार-प्रसार भी करना है।
सीएम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जब वर्ष 1977 में मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने शराबबंदी लागू किया लेकिन दो वर्ष बाद फिर से शराब शुरू कर दिया गया। समाज में कुछ लोग गड़बड़ी करने वाले होते है चाहे वे किसी भी धर्म के मानने वाले लोग हो कितना भी अच्छा काम कीजिएगा कुछ लोग तो गड़बड़ी करेंगे ही। लेकिन हमलोगों को एकजुट होकर अभियान चलाते रहना है। सीएम ने कहा कि शराब पीना किसी को मौलिक अधिकार नहीं है शराब इतनी बुरी चीज है इसके संबंध में विज्ञापन के जरिये भी लोगों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मौके पर उच्च अधिकारी, मंत्री, प्रशासन के लोग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।






