मुजफ्फरपुर : सीएम के समाज सुधार अभियान में स्कूली बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान को सफल बनाने में बच्चों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान बच्चों ने 2 किलोमीटर की मानव श्रृंखला समाहरणालय तक बनाई।

जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। हालांकि मानव श्रृंखला में शामिल छात्र-छात्राओं को यह भी नहीं पता था कि उन्हें मानव श्रृंखला में क्यों लगाया गया है।

ठंड में बच्चों की खराब हो रही थी, लेकिन इस पर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दिया। वहीं अधिकारी अपनी पीछ थपथपा रहे थे।

उनका कहना था कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्कूलों के द्वारा स्वेच्छा से यह मानव श्रृंखला बनाई गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.