मुजफ्फरपुर : आईहास्पिटल मामले में हो सकती है का’र्रवाई, हो सकती है गि’रफ्तारी

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर आईहॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन में की गई ला’परवाही में पुलिस का’र्रवाई कर सकती है। इस मामले में ब्रह्मपुरा थाने ने सदर अस्पताल पहुंचकर कई बिंदुओं पर रिपोर्ट प्राप्त किया।

जारी पर्यवेक्षण प्रतिवेदन में एसएसपी जयंतकांत ने कई बिंदुओं पर निर्देश दिए है। इसके तहत पुलिस पता लगाने में जुटी है कि ऑपरेशन के दौरान अस्पताल प्रशासन के पद पर कौन था। उस समय पैथोलॉजिस्ट कौन था।

ऑपरेशन के दौरान मेडिकल विभाग की ओर से निर्धारित मापदंडों का पालन किया गया या नहीं। इन तमाम बिंदुओं को पता करने के लिए के’स के जां’च अधिकारी जुट गए हैं।

इसके लिए पूर्व में स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट का भी अवलोकन किया जा रहा है।

जां’च के दायरे में अहम बात यह भी है कि जब अस्पताल को दो सालों से कोई सरकारी राशि नहीं मिल रही थी तो इसका संचालन कैसे हो रहा था।

पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके आधार पर कभी भी आ’रोपितों की गि’रफ्तारी हो सकती है। इसके लिए को’र्ट से वा’रंट लेने की जल्द प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.