मुजफ्फरपुर : किशोरों के टीकाकरण में कौन रहा अव्वल जानें?

मुजफ्फरपुर। जिले में किशोरों का टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत अभियान के प्रथम दिन 15 हजार 371 किशोरों को कोरोना का टीका लगाया गया।

इस तरह से मुजफ्फरपुर किशोरों के टीकाकरण के मामले में अव्वल रहा। वहीं पूर्वी चंपारण दूसरे नंबर पर रहा जहां 13 हजार 708 किशोर ने वैक्सीन ली।

वहीं बक्सर तीसरे नंबर पर रहा जहां 12 हजार 452 किशोरों ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.एके पांडेय ने कहा कि पहले दिन 132 केंद्र बनाए गए थे।

किशोरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र बढ़ाए जाएंगे। इसी क्रम में दरभंगा में 8054, सीतामढ़ी में 6639, पटना में 4833, समस्तीपुर में 4418, मधुबनी में 3839, पश्चिमी चंपारण में 2336, वैशाली में 1760 व शिवहर में 1134 किशोरों ने पहले दिन वैक्सीन लगवाई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को टीकाकरण के लिए 20 हजार किशोरों ने आनलाइन स्लाट बुक कराए हैैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.